पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन दिवस

पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन दिवस

आसनसोल :आसनसोल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन वार्ड नंबर 58 के जगडीह ग्राम में पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का  समापन दिवस में उपस्थित हुए पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी धार्मिक प्रवृत्ति के धनी श्री कृष्णा प्रसाद जी ।भागवत कथा में पहुंचकर उन्होंने भागवत पीठाधीश ऋषिकेश महाराज जी को प्रणाम किया एवं वहां पहुंचे हुए सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और पश्चिम बंगाल आसनसोल सहित समग्र विश्व में शांति के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा और यहां के लोगों के लिए मंगल कामना की और कहा ऐसे धार्मिक आयोजन से पूरे वातावरण में एक शांति का माहौल बनता है ,श्रद्धालुओं को ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ता है और लोग सत्य राह पर चलकर पाप मुक्त जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित होते हैं, और कहा कि आने वाले समय में इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन आसनसोल शिल्पांचल में भव्य रूप से किया जाएगा ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0